मुंगेली। मुंगेली के माटी पुत्र, लोरमी विधायक एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के विरुद्ध पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी के नेतृत्व में भगवान परशुरामजी चौक, पुराना बस स्टैण्ड मुंगेली में विरोध प्रदर्शन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपमानजनक बयान को प्रदेश की जनता, विशेषकर मुंगेली अंचल के स्वाभिमान पर हमला बताया। वक्ताओं ने कहा कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव एक सरल, कर्मठ एवं जनसेवा को समर्पित जननेता हैं और उनके विरुद्ध की गई टिप्पणी निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी को पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, द्वारिका जायसवाल, मोहन भोजवानी, विनय पाण्डेय, किशोरीलाल केशरवानी, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक, कोटूमल दादवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, नगर भाजपा अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास, युवामोर्चा जिला महामंत्री अमितेश आर्य, आसिफ खोखर, यश गुप्ता, राकेश साहू, करण सिंह, विजय यादव, डोमन दीक्षित, विजेन्द्र देवांगन (राजू), सत्तू सिंह, चित्रकान्त सिंह, वासु देवांगन, होरी सोनकर, सचिन यादव, श्रीमती सरस्वती सोनी, श्वेता सोनी, रितिमालाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की और चेतावनी दी कि यदि इस तरह की बयानबाजी दोहराई गई तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश स्पष्ट रूप से नजर आया।

The News Related To The News Engaged In The Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
